हालात

दिल्ली में नहीं बदले हालात, ऑक्सीजन आपूर्ति की प्रतीक्षा में अस्पताल, खतरे में सैकड़ों मरीजों की जान!

अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस बीच फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट ने कहा है कि वह फिलहाल नए मरीजों को भर्ती नहीं करेगा। अस्पताल ने कहा कि इसके बाद महज एक घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस बीच फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट ने कहा है कि वह फिलहाल नए मरीजों को भर्ती नहीं करेगा। अस्पताल ने कहा कि इसके बाद महज एक घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है।

Published: 25 Apr 2021, 2:44 PM IST

अस्पताल के बाहर लगाए गए नोटिस की एक तस्वीर को ट्वीट करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. निशीथ चंद्रा ने कहा, "चीजें बहुत गंभीर हो रही हैं। भारत के सबसे प्रमुख हृदय अस्पतालों में से एक, मेरे अस्पताल फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली की यह स्थिति है।"

Published: 25 Apr 2021, 2:44 PM IST

डॉ. चंद्रा की ओर से ट्वीट किए गए नोटिस में कहा गया है कि हमने सभी अधिकारियों को इस स्थिति के बारे में समय पर बता दिया था और हम कल से ही आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिलहाल हमारे पास विकल्प नहीं हैं और स्थिति में सुधार होने तक हम नई भर्ती और ईआर सेवाओं को निलंबित कर रहे हैं।

Published: 25 Apr 2021, 2:44 PM IST

अस्पताल की ओर से यह भी कहा गया है कि वह अपनी क्षमता के अनुसार भर्ती रोगियों के इलाज के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में लगभग 100 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

Published: 25 Apr 2021, 2:44 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के एक अन्य अस्पताल, पेंटमेड अस्पताल ने सुबह लगभग 11 बजे कहा था कि उसके पास एक घंटे की ऑक्सीजन ही बची हुई है। अस्पताल ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी और बताया कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं बची है, जबकि लगभग 50 कोविड मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल प्रशासन ने दिल्ली सरकार से ऑक्सीजन की व्यवस्था करने का अनुरोध भी किया।

इससे पहले, आधी रात के आसपास ऑक्सीजन कम होने के बारे में एक एसओएस अलार्म के घंटों बाद, सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) को सुबह 4 बजे पांच टन ऑक्सीजन मिली।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: 25 Apr 2021, 2:44 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 25 Apr 2021, 2:44 PM IST