हालात

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार, अब तक 697 मौतें  

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 23 हजार के पार पहुंच गया है। वायरस से अब तक यूपी में 697 लोगों की जान जा चुकी है।

फोटो : आईएएनएस
फोटो : आईएएनएस 

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलना जारी है। मंगलवार को 672 नए मरीज सामने आए और इसके साथ संक्रमितों की संख्या 23,657 तक जा पहुंची। संक्रमण से अब तक 697 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को सबसे ज्यादा 151 नए मरीज गाजियाबाद में मिले हैं। इसके बाद 97 गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में और 30 नए मरीज लखनऊ में मिले हैं।

इसके अलावा मेरठ में 11, आगरा में 8, कानपुर शहर में 18, कानपुर देहात में 3, सहारनपुर में 14, फिरोजाबाद में 3, मुरादाबाद में 11, वाराणसी में 9, रामपुर में 3, जौनपुर में 10, बस्ती में 3, अलीगढ़ में 24, हापुड़ में 12, बुलंदशहर में 14, सिद्धार्थनगर में 11, अयोध्या में 2, गाजीपुर में 1, अमेठी में 4, प्रयागराज में 20, संभल में 7, बहराइच में 1, संत कबीर नगर में 2, प्रतापगढ़ में 1, मथुरा में 17, सुलतानपुर में 1, गोरखपुर में 19, देवरिया में 1, रायबरेली में 1, लखीमपुर खीरी में 1, गोंडा में 8, बरेली में 11 कोरोना के मरीज हैं।

वहीं इटावा में 4, हरदोई में 6, फतेहपुर में 1, कौशांबी में 3, कन्नौज में 1, पीलीभीत में 3, शामली में 4, बलिया में 15, जालौन में 13, बदायूं में 4, बलरामपुर में 3, झांसी में 19, चित्रकूट में 3, मैनपुरी में 1, मिर्जापुर में दो, फरु खाबाद में 7, उन्नाव में 5, बागपत में दो, औरैया में 1, हाथरस में 3, मऊ में एक, चंदौली में 13, शाहजहांपुर में 6, कासगंज में 1, कुशीनगर में 8 और हमीरपुर में 3 नए मरीज मिले हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • जमुई कांडः आरोपियों से ज्यादा उजागर करने वालों के पीछे पड़ी बिहार पुलिस! 120 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ केस दर्ज

  • ,
  • खेल: श्रेयस अय्यर ने की जापान की तारीफ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

  • ,
  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट