हालात

दिसंबर से शुरु हो जाएगी कोरोना की वैक्सीन 'कोविशील्ड' की सप्लाई, सिर्फ 500-600 रुपए में होगी उपलब्ध: अदार पूनावाला

कोरोना वायरस से बचने के लिए जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी और यह भारत में 500 से 600 रुपए में उपलब्ध होगी। यह बात भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को यह आधे दाम में उपलब्ध कराई जाएगी।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

देश में जहां कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं विश्वभर में कोरोना वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित वैक्सीन कोविशील्ड भारत में जल्द ही उपलब्ध होगी। इस वैक्सीन के विकास में भारत की सीरम इंस्टीट्यूड ऑफ इंडिया की साझेदारी है। पूना स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि कोविशील्ड भारत में सिर्फ 500-600 रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट में पूनावाला ने कहा कि भारत सरकार को यह वैक्सीन 220 रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी ताकि इसे अधिक से अधिक लोगों को मुहैया कराया जा सके।

इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आज भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन कोवैक्सिन की पहली खुराक लेंगे। अंबाला के सिविल अस्पताल में सुबह 11 बजे उन्हें वैक्सीन का पहला टीका दिया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे स्वेच्छा से इस वैक्सीन का टीका लगवाएंगे।

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी गुरुवार को उम्मीद जताई कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए वैक्सीन अगले 3-4 महीने में तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और कोरोना वॉरियर्स को दिया जाएगा।

वहीं अमेरिका की फाइजर कंपनी और जर्मनी की बायोएनटेक भी मिलकर कोरोना की वैक्सीन तैयार कर रहे हैं। ये कंपनियां आज अमेरिका में सरकार को ऐप्लीकेशन देकर इस बात की इजाजत मांगेगी कि इनके द्वारा विकसित वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत दी जाए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो