हालात

मध्य प्रदेश: ग्वालियर में झंडा लगाते समय बड़ा हादसा, क्रेन टूटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

ये हादसा ग्वालियर जिले के महाराज बाड़ा इलाके में उस समय हुआ जब क्रेन की मदद से ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक महाराज बाड़े पर फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन टूटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। इसके बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भेजा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

दरअसल, मीडिया खबरों के मुताबिक ये हादसा ग्वालियर जिले के महाराज बाड़ा इलाके में हुआ। जब क्रेन की मदद से ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा था। उस दौरान क्रेन की हाइड्रॉलिक मशीन का प्लेटफॉर्म लगभग 60 फीट की ऊंचाई पर था। लेकिन अचानक ये प्लेटफॉर्म टूट गया और नगर निगम के कर्मी गिर गए। ऐसे में 3 कर्मचारियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • खेल: सूर्यवंशी को सूर्यकुमार का खास संदेश और अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान का निधन

  • ,
  • संजय राउत ने राम मंदिर ट्रस्ट में 2000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया, पूरे ट्रस्ट के खिलाफ FIR की मांग की

  • ,
  • सिनेजीवन: दिलीप कुमार की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सायरा बानो और बारुईपुर केस पर मुनमुन दत्ता ने जताया दुख

  • ,
  • वायनाडः भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई, प्रियंका गांधी ने लोगों से बचाव कार्यों में मदद की अपील की