हालात

CRPF के अधिकारी ने ओडिशा कैंप में खुद को मारी गोली, पुलिस ने शुरू की आत्महत्या की जांच

बिहार के रहने वाले सुनील कुमार पिछले कुछ महीनों से रायगड़ा के सीआरपीएफ कैंप में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद रायगड़ा एसपी विवेकानंद शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

सीआरपीएफ अधिकारी ने ओडिशा के कैंप में खुद को गोली मारी
सीआरपीएफ अधिकारी ने ओडिशा के कैंप में खुद को गोली मारी फाइल फोटोः सोशल मीडिया

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक अधिकारी ने मंगलवार को ओडिशा के रायगड़ा जिले में एक शिविर में अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सहायक कमांडेंट सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो रायगड़ा शहर में सीआरपीएफ की चौथी बटालियन के मुख्यालय में तैनात हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के रहने वाले सुनील कुमार पिछले कुछ महीनों से रायगड़ा के सीआरपीएफ कैंप में रह रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर अपने कार्यालय के बाथरूम में अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद रायगड़ा एसपी विवेकानंद शर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Apr 2023, 6:07 PM IST

  • कैंपस में विरोध-प्रदर्शन से लेकर क्राइम ब्रांच की जांच तक: IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद क्या-क्या हुआ!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: तकनीकी खराबी से थमा अमेरिका, सैकड़ों उड़ानें प्रभावित और रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए घातक हमले

  • ,
  • कार्ति चिदंबरम ने SIR की तुलना जिम क्रो कानूनों से की, बोले- यह लोगों को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश

  • ,
  • वंदे मातरम विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा- उम्मीद है, धार्मिक कारणों से न गाने वाले पर कार्रवाई नहीं होगी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस