हालात

क्रूज ड्रग केसः आर्यन खान समेत 8 को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, कल जमानत पर सुनवाई

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आज आर्यन समेत 8 आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और मामले को सुनवाई के लिए विशेष एनडीपीएस कोर्ट में भेज दिया।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने गुरुवार को बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सात अन्य को मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि आर्यन खान को आज की रात एनसीबी के दफ्तर में ही रखा जाएगा। कल सुबह 11 बजे उनकी जमानत पर सुनवाई होगी।

Published: undefined

इससे पहले आज शाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन समेत 8 आरोपियों को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर की अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया और मामले को आगे की सुनवाई के लिए विशेष एनडीपीएस कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया।

Published: undefined

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे और एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील तारक के. सैयद ने कहा कि अब वे शुक्रवार को नियमित जमानत (रेगुलर बेल) के लिए उपयुक्त अदालत का रुख करने की योजना बना रहे हैं।

Published: undefined

एनसीबी के अधिकारियों ने 2 अक्टूबर को लक्जरी जहाज कॉर्डेलिया क्रूज पर एक रेव पार्टी में छापा मारा था और आर्यन और 7 अन्य को हिरासत में लिया था। इस छापेमारी ने बॉलीवुड के साथ ही राजनीतिक हलकों में भी एक बड़ी सनसनी पैदा कर दी है। अगले दिन उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को एसीएमएम नेर्लिकर के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया था, जिसे बाद में 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: 'एसआईटी रिपोर्ट के बाद देंगे जवाब', इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान