हालात

क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज, मिलेगी बेल या जेल में ही रहेंगे?

तीन अक्टूबर को एनसीबी ने गोवा जा रहे कॉर्डिलिया कूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन खान फिलहाल अभी मुंबई में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान ने पिछले हफ्ते जमानत के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज विशेष एनडीपीएस कोर्ट में सुनवाई होनी है। आर्यन खान के वकीलों ने जमानत याचिका दाखिल की है। इससे पहले 11 अक्टूबर को सेशन कोर्ट में आर्यन की जमानत टल गई थी। सुनवाई के दौरान नारकोरिटक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अदालत से एक हफ्ते का समय देने की मांग की थी। अदालत ने एनसीबी को आज तक का समय दिया था। सुनवाई के दौरान जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि हम और अभियोजन पक्ष कोशिश करेंगे कि मामला तार्किक निषकर्ष पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा केस मजबूत है और हम इसे अदालत में पेश करेंगे। इससे पहले मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।

Published: undefined

बीते तीन अक्टूबर को एनसीबी ने गोवा जा रहे कॉर्डिलिया कूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन खान फिलहाल अभी मुंबई में आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान ने पिछले हफ्ते जमानत के लिए मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने कहा था कि उसके पास जमानत आवेदन पर विचार करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि मामले में विशेष अदलात सुनाई करेगी। आर्यन ने विशेष अदलात का रुख किया था। आर्यन के वकील अमित देसाई ने सोमवार को जमानत याचिका का जिक्र किया तो एनसीबी के वकील एएम चिमलकर और अद्वैत सेठना ने जवाब देने और हलफनामा दाखिल करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • सिनेजीवन: फराह खान को सुजैन खान ने रखा 'गोल्ड डाइट' पर और कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल

  • ,
  • विनेश फोगाट को मिली एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत, हाईकोर्ट की कुश्ती महासंघ को फटकार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को बड़ी राहत, एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने की इजाजत मिली

  • ,
  • ईंधन की बढ़ी कीमतों पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- आने वाले दिनों में भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी

  • ,
  • 'आने वाले दिनों में जनता को भयंकर महंगाई झेलनी पड़ेगी, गरीबी-बेरोजगारी बढ़ेगी', ईंधन की बढ़ी कीमतों पर भड़के तेजस्वी