हालात

चक्रवात ‘वायु’ गुजरात तट से टकराया, कई जिलों में भारी बारिश  

जैसा कि आशंका थी ‘भयावह चक्रवाती तूफान’ ने गुजरात में दस्तक नहीं दी, लेकिन यह सौराष्ट्र तटीय क्षेत्र से होकर गुजर रहा है, जिससे अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर और द्वारका जिले प्रभावित हुए। इस कारण भारी बारिश हुई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ता चक्रवात 'वायु' दोपहर बाद गुजरात के सौराष्ट्र तट से टकराया। इससे तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके देर शाम तक जारी रहने की उम्मीद है। जैसा कि आशंका थी 'भयावह चक्रवाती तूफान' ने गुजरात में दस्तक नहीं दी, लेकिन यह सौराष्ट्र तटीय क्षेत्र से होकर गुजर रहा है, जिससे अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, जामनगर और द्वारका जिले प्रभावित हुए। इस कारण भारी बारिश हुई।

Published: 13 Jun 2019, 7:35 PM IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने कहा कि आईएमडी ने सूचित किया है कि चक्रवात ने अपनी दिशा बदल ली है। तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है और हम अभी भी तैयारी की अवस्था में हैं।" उन्होंने कहा, "चक्रवात वायु वेरावल से 110 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम व पोरबंदर से 150 किलोमीटर दक्षिण में है। चक्रवात उत्तर की तरफ बढ़ रहा है और सौराष्ट्र को पार कर रहा है।"

Published: 13 Jun 2019, 7:35 PM IST

गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए बिश्केक पहुंचने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फोन पर बात की और चक्रवात की तैयारियों के बारे में जानकारी ली और तूफान के प्रभावों को कम करने के लिए केंद्र से सभी सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया।

Published: 13 Jun 2019, 7:35 PM IST

स्काईमेट वेदर ने पहले कहा था कि 'बहुत गंभीर चक्रवात' श्रेणी 2 से कमजोर होकर श्रेणी 1 चक्रवाती तूफान हो सकता है। हालांकि, हवा की रफ्तार 135 से 145 किमी प्रतिघंटा रहेगी और 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं।

हालांकि इसके पहले ही गुजरात ने करीब 3.1 लाख लोगों और सौराष्ट्र से लगे हुए केंद्र शासित प्रदेश दीव से 10 हजार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

Published: 13 Jun 2019, 7:35 PM IST

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 13 Jun 2019, 7:35 PM IST