हालात

राजस्थान में तूफान का कहर, टोंक में अलग-अलग जगह हुई 10 लोगों की मौत, कई घायल

टोंक जिले के धन्ना तलाई इलाके में मदरसे की 10 दीवार एक मकान पर गिर गई। मकान में अंदर सो रहे दादा, पोता ओर पोती की मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

राजस्थान के टोंक जिले में बीती रात आए तूफान ने आफत मचा दी। जानकारी के मुताबिक अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई। धन्ना तलाई इलाके में मदरसे की 10 दीवार एक मकान पर गिर गई। मकान में अंदर सो रहे दादा, पोता ओर पोती की मौत हो गई।

लोक सेवा विभाग के सहायक निदेशक भारत भूषण गोयल ने बताया कि एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हुई है। जिले की बात की जाए तो तीन निवाई क्षेत्र में, दो मालपुरा, तीन टोंक शहर, दो दूनी, दो देवली, एक उनियारा और एक टोडारायसिंह क्षेत्र में मौत हुई है।

बिजली गिरने से दूनी थाना क्षेत्र के आंवा निवासी मुस्ताक खान (55) की मौत हो गई। मुस्ताक अपने घर के पास बने खेत की रखवाली के लिए वहीं पर सो रहा था।

पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो राजस्थान में जयपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जोधपुर, चूरू, झुंझुनूं, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, दौसा, सीकर, नागौर और अलवर में कई जगहों पर 10 से लेकर 70MM तक बरसात हुई। तेज बारिश के कारण जयपुर में कल रात का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो जयपुर में पिछले 50 साल में मई की सबसे ठंडी रात रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी