हालात

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आज ‘भयावह’ रूप ले सकता है चक्रवाती तूफान ‘गाजा’, होगी तेज बारिश

बंगाल की खाड़ी के मध्य पश्चिमी और मघ्य पूर्वी से होते हुए दक्षिण पूर्व में ‘गाजा’ चक्रवाती तूफान तेजी के साथतमिलनाडु राज्य के तट को छुने के लिए आगे बढ़ रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान गाजा के आज भयावह रूप लेने की संभावना है। गाजा तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तूफान को लेकर राज्‍य सरकारें सतर्क हैं। तमिलनाडु सरकार ने प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए 30 हजार से अधिक राहत और बचाव कर्मियों को तैनात किया है।

सोमवार को आईएमडी के एक बुलेटिन में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान ‘गाजा’ के चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के ऊपर करीब 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही आईएमडी ने मछुआरों को 12 नवंबर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी। और जो समुद्र में मौजूद हैं उन्हें वापस लौटने को कहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह तक चक्रवाती तूफान चेन्नई के पूर्वी-उत्तर पूर्वी क्षेत्र से सिर्फ 740 किमी और नागापट्टिनम से 840 किमी दूरी पर तूफान दिखा, जो अब तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु के उत्तरी और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में गाजा चक्रवाती तूफान का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा, जहां 14 नवंबर की शाम से ही तेज बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान तमिलनाडु के उत्तर और आंध्रप्रदेश के दक्षिण में 14 नवंबर की सुबह को समुद्र की लहरें वैसी ही रहेंगी, लेकिन 15 नवंबर की शाम से ऊंची लहरें देखने को मिलेगी। 15 नवंबर को कई जगहों पर औसत बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने हालांकि कहा कि चक्रवात के 15 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए धीरे धीरे कमजोर होने की संभावना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी