हालात

Cyclone Biparjoy Live: गुजरात के तट से टकराया बिपरजॉय, तेज हवाओं से पेड़ टूटे-होर्डिंग्स गिरे

गुजरात के तट से बिपरजॉय टकरा गया है। IMD महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल हवाएं 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

गुजरात: वर्तमान में हवा की गति 115 से 125 प्रति किमी घंटे के बीच है, यह 140 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है: मौसम निदेशक मनोरमा मोहंती

अब तक लगभग 150-200 बिजली के खंभे गिरे हैं, लगभग 180-200 पेड़ गिरे हैं, स्थिति नियंत्रण में हैं : अमित अरोड़ा, डीएम, भुज

रात 11 बजे तक इसका (चक्रवात का) केंद्र जमीन के ऊपर होगा, लैंडफॉल प्रक्रिया आधी रात तक जारी रहेगी, जिसके बाद यह कमजोर पड़ने लगेगी: आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र

गुजरात: चक्रवात बिपरजॉय की वजह से नवसारी जिले के सभी स्कूल 16 जून को बंद रहेंगे

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की है, सारी टीमें अलर्ट पर हैं: राजस्थान CM अशोक गहलोत

गुजरात: वडोदरा में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव, शहर में तेज़ बारिश

गुजरात: अमरेली में गांव के लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट किया गया, पुलिस, आर्मी के जवान गांव में मौजूद: अजय दहिया, DM

गुजरात: द्वारका में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरे, कई होर्डिंग भी गिरी 

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से टकराया 

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आखिरकार तेज हवा-बारिश के बीच गुजरात के तट से टकराया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती हैं।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गांधीनगर: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजॉय को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की

गुजरात: नवसारी जिले में सभी स्कूल चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर 16 जून को बंद रहेंगे

गुजरात के नवसारी जिले के सभी स्कूल चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर 16 जून को बंद रहेंगे, जिला कलेक्टर ने एक अधिसूचना जारी की।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

चक्रवात 'बिपरजॉय के कारण मोरबी में भारी बारिश के साथ तेज़ आंधी

चक्रवात 'बिपरजॉय': आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक ने कहा लैंडफॉल शुरू हो गया 

गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का असर, चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए 

चक्रवात बिपरजॉय पर बोले IMD महानिदेशक- फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है

IMD महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा:

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात: टीम 6 एनडीआरएफ ने रूपेन बंदर के निचले इलाके से 72 नागरिकों को निकालकर स्कूल में शिफ्ट किया

गुजरात: टीम 6 एनडीआरएफ ने रूपेन बंदर के निचले इलाके से 72 नागरिकों(पुरुष-32, महिला-25, बच्चे-15) को निकालकर एनडीएच स्कूल, द्वारका में स्थानांतरित किया।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

Cyclone Biparjoy Live: चक्रवात बिपरजॉय से दिखने लगा असर, पोरबंदर-जामनगर-राजकोट-द्वारका में बढ़ा खतरा, हो रही तेज बारिश

चक्रवात बिपरजॉय से लोग सहमे हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि बिपरजॉय चक्रवात का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कच्छ की खाड़ी से लगते हुए जितने भी जिले हैं, जैसे पोरबंदर, जामनगर,राजकोट और देवभूमि द्वारका आदि में चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। लैंडफॉल आज शाम 6 बजे के बाद से लेकर आधी रात तक जारी रहेगा।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

चक्रवात बिपरजॉय: एनडीआरएफ की 6 टीमों ने रूपेन बंदर निचले इलाके से 72 लोगों को निकाला

चक्रवात बिपरजॉय: एनडीआरएफ की 6 टीमों ने रूपेन बंदर निचले इलाके से 72 लोगों को निकाला और उन्हें एनडीएच स्कूल द्वारका में स्थानांतरित कर दिया।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात बिपरजॉय फिलहाल जखाऊ पोर्ट से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। यह उत्तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। इसकी रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटा होने वाली है। शाम से मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात: कच्छ में चक्रवात बिपरजोय का प्रभाव देखने को मिल रहा है, तेज़ हवाओं के साथ बारिश

गुजरात: कच्छ में चक्रवात बिपरजोय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात: कच्छ के मांडवी में चक्रवात बिपरजोय के प्रभाव के कारण तेज हवाओं के साथ-साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं

साइक्लोन बिपरजॉय: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ग्राउंड रिपोर्टिंग में शामिल मीडियाकर्मियों के लिए एडवाइजरी जारी की

चक्रवात बिपरजॉय का असर कच्छ में अधिक रहेगा- NDRF के DG अतुल करवाल

NDRF के DG अतुल करवाल ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय का असर कच्छ में अधिक रहेगा। हमारी टीम सौराष्ट्र, द्वारका, जामनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर में भी तैनात हैं। हमारी एयरलिफ्ट के लिए भटिंडा, कुंडली और चेन्नई में 5-5 टीम रिज़र्व में हैं। तट के 0-5 किमी के दायरे में और बाढ़ आशंका जगह पर रहे लोगों को निकाला है जिनकी संख्या 1 लाख से ऊपर है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात: चक्रवात बिपरजॉय का असर पाटन के तटीय इलाकों में देखने को मिला, बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल रहीं

चक्रवात बिपरजॉय का असर दमन के तटीय इलाकों में देखने को मिला जहां अरब सागर की लहरें तट से टकरा रही हैं 

मौसम विभाग अगले 3 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ जिले में अगले 3 घंटे मध्यम बारिश (5-15 मिमी/घंटा) के साथ हल्की गरज और अधिकतम सतही हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाओं और बारिश के साथ-साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं

अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाओं और बारिश के साथ-साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। लोगों को तटों पर जाने से मना किया गया।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात: चक्रवात बिरजॉय के मद्देनजर 94,000 लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया गया

चक्रवात बिपरजॉय पर NDRF IG एन. एस बुंदेला ने कहा कि NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। हमारे साथ IMD समय-समय पर जानकारी साझा कर रहा है। हमने 94,000 लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया है। कमज़ोर बिल्डिंग, खंबे, पेड़ से इससे प्रभावित होंगे। हम अभी नुकसान का अंदाज़ा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

मांडवी: अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाओं के साथ-साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रहीं

कच्छ: अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय  के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं, जामनगर में लगातार तेज बारिश हो रही

चक्रवात बिपरजॉय पाकिस्तान के आस-पास जा रहा है- मौसम विभाग

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय पाकिस्तान के आस-पास जा रहा है। हम क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र होने के बाद भी पाकिस्तान को हर 3 घंटे में बढ़ते तूफान, बारिश, मार्ग, तीव्रता के बारे में नियमित रूप से जानकारी और सलाह दे रहे हैं।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

'चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार  करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है'

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार  करेगा तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक VSCS(बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऐसी(ऊंची लहरें) ही स्थिति रहेगी।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

चक्रवात बिपरजॉय का असर, गुजरात के द्वारका में NDRF शिविर के पास तेज हवाओं के चलते पेड़ उखड़े

गुजरात के साबरकांठा जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू

चक्रवात बिपरजॉय के आज संभावित लैंडफॉल से पहले गुजरात के साबरकांठा जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

चक्रवात बिपारजॉय गुजरात तट से 200 किमी से भी कम दूरी पर, 74,000 को निकाला गया

मांडवी: अरब सागर में चक्रवात 'बिपोरजॉय' के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं

आज शाम 4-5 बजे के बीच बिपरजॉय लैंडफॉल करेगा- गुजरात के कच्छ के डीएम अमित अरोड़ा  

गुजरात के कच्छ के डीएम अमित अरोड़ा ने बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक आज शाम 4-5 बजे के बीच बिपरजॉय लैंडफॉल करेगा। जिला प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। 47000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 6 NDRF, 3 RPF और 2 SDRF की टीम लगाई गई है। आर्मी को स्टैंड बाय पर रखा गया है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात से टकराएगा, भारतीय सेना राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार

गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव में समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अरब सागर के ऊपर वीएससीएस, जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से करीब 200 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में है

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अरब सागर के ऊपर वीएससीएस, जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से करीब 200 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में है। आज शाम तक तूफान जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और कराची के बीच सौराष्ट्र और कच्छ और पाकिस्तान के आसपास के तटों को पार करेगा।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

महाराष्ट्र: मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा

मुंबई में चक्रवात 'बिपरजॉय' का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में आज ऊंची लहरें उठ रही हैं। वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात: जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं

गुजरात के जूनागढ़ जिले में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। तटों के किनारे स्थिति घरों में समुद्र का पानी घुस गया, स्थानीय लोगों और मछुआरों के अलर्ट जारी किया गया है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

'बिपाजॉय' विनाशकारी क्षमता वाला एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान है- IMD

आईएमडी के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 'बिपाजॉय' विनाशकारी क्षमता वाला एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान है। उन्होंने कहा कि चक्रवात बिपरजोय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चल रहा है। यह शाम तक तट पर पहुंचेगा। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

गुजरात के तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, 8 जिलों के 442 गांवों पर तबाही का खतरा

गुजरात के तट से आज शाम को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय टकराएगा। तूफान से 8 जिलों के 442 निचले गांव बाढ़ और बारिश से प्रभावित हो सकते हैं। एनडीआरएफ के मुताबिक, पिछले दो दिनों के भीतर गुजरात के तटीय इलाकों से 74 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा गया है।

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 15 Jun 2023, 9:09 AM IST