हालात

मध्य प्रदेश: वो गिड़गिड़ाता रहा और दलित युवक को नंगा कर बेल्ट से पीटते रहे हैवान, तीन आरोपी गिरफ्तार

वीडियो में आरोपी को गाली देते हुए और पीड़ित से उसके पुलिसकर्मी रिश्तेदार को बुलाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। बाद में, आरोपी ने पीड़ित को नंगा करके भगा दिया।

प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में एक दलित युवक को नंगा कर बुरी तरह पीटने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, तीन-चार दिन पहले हुई इस घटना का कोई कारण नहीं बताया गया है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में, दो लोग पीड़ित के कपड़े उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके सिर से खून बह रहा था।

वीडियो में आरोपी उसे बेल्ट और देशी पिस्तौल की बट से मार रहे थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था।

वीडियो में आरोपी को गाली देते हुए और पीड़ित से उसके पुलिसकर्मी रिश्तेदार को बुलाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। बाद में, आरोपी ने पीड़ित को नंगा करके भगा दिया।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित रात में घर जा रहा था, तभी आरोपी उसे रोककर कोतवाली थाने की सीमा में ले गया।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और तीनों आरोपियों - देवा उर्फ ​​देवेंद्र ठाकुर, लकी घोषी और अन्नू घोषी को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके पास से, वीडियो में दिख रही पिस्तौल जब्त कर ली गईं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और आपराधिक धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अगर घटना में और लोग शामिल पाए गए तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • 'भूपेंद्र यादव के सहयोगियों को हटाने का कारण 'बहुत बड़ा घोटाला'', जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- छोटे कर्मचारियों पर एक्शन, बड़े लोगों को बचाया जा रहा

  • ,
  • पटना में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

  • ,
  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, महाराष्ट्र में 62 मौतें