हालात

अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, मचा हड़कंप, कल शाम से था गायब

अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक शुभम 11 फरवरी की शाम को घर से निकला था और शुक्रवार सुबह उसका शव अमेठी के खरौना के पास रेल पटरी पर मिला।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति का शव शुक्रवार को अमेठी में खरौना गांव के पास रेल पटरी से बरामद किया गया। अमेठी के प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिजनों के मुताबिक शुभम 11 फरवरी की शाम को घर से निकला था और शुक्रवार सुबह उसका शव अमेठी के खरौना के पास रेल पटरी पर मिला।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) शव का पोस्टमार्टम एवं अन्य विधिक कार्रवाई करा रही है । उन्होंने बताया कि शव से सिर कटा हुआ था और पास ही पड़ा था।

गौरतलब है कि शुभम पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भतीजा है। गायत्री प्रसाद प्रजापति कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद साफ किया है कि शुभम के पिता जगदीश प्रसाद परसावां के प्रधान हैं। शुभम लाइट लगाने का काम करता था। उसके परिजनों के मुताबिक गुरुवार को शुभम रात के वक्त लाइट लगाने के लिए ही घर से निकला था लेकिन सुबह वो वापस लौट कर घर नहीं आया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: भोपाल में किसानों का आंदोलन, CM हाउस तक मार्च की तैयारी, चंद किलोमीटर दूर बैठे, स्कूलों में छुट्टी घोषित

  • ,
  • इराक में अमेरिका-सऊदी सेना का बड़ा हवाई हमला, ईरान समर्थित गुटों के ठिकाने किए तबाह! US बोला- तेहरान के हमले का था जवाब

  • ,
  • रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी सीनेट में आगे बढ़ा 100% टैरिफ वाला बिल, भारत-चीन भी दायरे में

  • ,
  • कांग्रेस ने अमित शाह पर तीखे किए हमले, एके-47, पैलेट गन और बिना वर्दी-नाम वाले पुलिस वालों पर मांगा जवाब

  • ,
  • आइसा ने देश भर में प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग की