अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गिरोह के सदस्य ने ली जिम्मेदारी, 7 करोड़ की मांग
तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो- IANS
अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मोहाली पुलिस ने दर्ज की FIR
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से केजरीवाल को धमकी, आप विधायक जरनैल सिंह को व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल कर मांगे 7 करोड़ रुपये
दिल्ली के पूर्व सीएम के परिवार पर बड़ा खतरा, 7 करोड़ नहीं देने पर केजरीवाल और बेटी की हत्या की धमकी, जांच में जुटी पंजाब पुलिस
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने और 7 करोड़ रुपये की मांग करने के मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली से पार्टी विधायक जरनैल सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह ने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
अपनी शिकायत में सिंह ने बताया कि उन्हें छह नवंबर को एक व्यक्ति का फोन आया और व्हाट्सऐप पर संदेश भी मिला। फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताया। आरोप है कि उसने पैसे नहीं देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी की हत्या करने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए