हालात

चीन में जारी है कोरोनावायरस का कहर, 811 हुई मरने वालों की संख्या, 37 हजार बीमार

कोरोनावायरस का कहर कम नहीं हुआ है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित चीन में मरने वालों की संख्या 811 पहुंच गई है। साथ ही कम से कम 37 हजार लोगों को इस वायरस से प्रभावित होने की पुष्टि चीन सरकार ने की है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 811 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या भी बढ़कर 37,000 से पार हो गई है। चीन सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और शिंजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्प्स से शनिवार को कोरोनवायरस संक्रमण के कन्फर्म 2,656 नए मामलों और 89 मौतों की जानकारी मिली है।

Published: undefined

सिन्हुआ ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से बताया कि इन मौतों में 81 हुबेई प्रांत में, हेनान में दो, हेबेई, हीलोंगजियांग, अनहुई, शानडोंग, हुनान और गुआंग्झी ऑटोनोमस रीजन में एक-एक मौत हुई है। आयोग ने कहा कि शनिवार को 3,916 नए संदिग्ध मामले सामने आए। शनिवार को ही 87 मरीज गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और 600 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चीन में कोरोनावायरस के पुष्ट हुए मामलों की संख्या शनिवार के अंत तक 37,198 तक पहुंच गई। आयोग ने कहा कि इस बीमारी से कुल 811 लोगों की मौत हो चुकी है। आयोग ने कहा कि 6,188 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 28,942 लोगों के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।ठीक होने के बाद कुल 2,649 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

Published: undefined

आयोग ने कहा कि 3,71,905 लोगों के कोरोनावायरस पीड़ितों से करीबी संपर्क में होने का पता चला है, उनमें से 31,124 को शनिवार को चिकित्सा निगरानी से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 1,88,183 अन्य अभी भी चिकित्सा निगरानी में हैं। शनिवार के अंत तक, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) में एक की मौत सहित 26 मामलों की पुष्टि हुई, जबकि 10 मकाउ एसएआर में और ताइवान में 17 मामलों की पुष्टि हुई है। मकाऊ और ताईवान में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined