हालात

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में नहीं हुआ जवान का अपहरण, रक्षा मंत्रालय ने खबर का किया खंडन, कहा- सुरक्षित है जवान

मीडिया रिपोट्स में कहा जा रहा था कि छुट्टी पर गए जवान मुहम्मद यासीन को बडगाम के काजीपुरा में आतंकियों ने उनके घर से अगवा कर लिया है। इस खबर के आने के बाद खलबली मच गई थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय और सेना ने इस खबर का खंडन किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आंतकवादियों द्वारा सेना के एक जवान का अपहरण किए जाने की खबरों का सेना ने खंडन किया है। सेना ने कहा कि जिस जवान को अगवा किए जाने की बात कही जा रही है वह पूरी तरह सुरक्षित है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “चादूरा स्थित काजीपोरा से सेना के एक जवान के अपहरण की मीडिया रिपोर्ट्स गलत है। वह सुरक्षित है। कृपया अटकलों से बचा जाए।”

मीडिया रिपोट्स में कहा जा रहा था कि छुट्टी पर गए जवान मुहम्मद यासीन को बडगाम के काजीपुरा में आतंकियों ने उनके घर से अगवा कर लिया है। इस खबर के आने के बाद खलबली मच गई थी। इसके बाद रक्षा मंत्रालय और सेना ने इस खबर का खंडन किया।

भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर कार्रवाई किए जाने के बाद पाकिस्तान और और आतंकी बौखलाए हुए हैं। एक तर सीमा पर पाकिस्तानी आर्मी की ओर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ घाटी में आतंकी दशत फैलाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

घटी में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलवमा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद अब तक सुरक्षा बलों ने घाटी में कई आतंकियों को मार गिराया है। पलवामा हमले के कुछ दिन बाद ही सेना ने एक मुठभेड़ में सीआरपीएफ के काफिले पर हमले की साजिश रचने वाले जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर को मार गिराया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल