हालात

यूपी में इस दिन से फिर से खुलेंगे डिग्री कॉलेज, कक्षा 9 और उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थान, सरकार का ऐलान

उत्तर प्रदेश में सभी डिग्री कॉलेजों के साथ कक्षा 9 और उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थान 7 फरवरी, 2022 से अगले आदेश तक प्रदेश में फिर से शुरू किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सभी डिग्री कॉलेजों के साथ कक्षा 9 और उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थान 7 फरवरी, 2022 से अगले आदेश तक प्रदेश में फिर से शुरू किए जाएंगे।

स्कूलों में इन गाइडलाइंस का करना होगा पालन:

  • माता-पिता की सहमति से घर से पढ़ने के इच्छुक छात्रों को ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है।

  • सभी छात्र और कर्मचारी फेस कवर/मास्क पहन कर स्कूल पहुंचें और इसे पूरे समय पहने रहें।

  • नियमित आधार पर स्कूल परिवहन का सेनिटाइजेशन

  • छात्रावासों में बिस्तरों के बीच पर्याप्त दूरी सुनिश्चित करना।

  • छात्रावासों में हर समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना।

  • स्कूल में उचित सफाई और स्वच्छता सुविधाओं को सुनिश्चित करना होगा।

  • बैठने की योजना में छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना।

  • स्टाफ रूम, ऑफिस एरिया, असेंबली हॉल और अन्य कॉमन एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना।

  • अलग अलग क्‍लासेज के लिए सीमित और फ्लेक्सिबल टाइमिंग

  • जिन ऐसे सोशल इवेंट आयोजित नहीं करेंगे, जिनमें सोशल डिस्‍टेंसिंग संभव न हो।

  • पीएम पोषण (मिड-डे मील) के वितरण के दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Feb 2022, 8:58 AM IST

  • जन्मदिन विशेष: डकैत के नाम पर पड़ा था नाम, भांगड़ा को दुनिया भर में किया मशहूर, बेहद दिलचस्प है दलेर सिंह की कहानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सरकारी विद्यालयों में बिना अनुमति प्रवेश, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर रोक क्यों: अशोक गहलोत

  • ,
  • खेल: गॉल टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत और दिव्या, तेजस्विन, गायत्री गोपीचंद को अर्जुन पुरस्कार

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों के मुद्दे पर कल राजभवन मार्च का ऐलान किया, बोले- एके-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया?

  • ,
  • सिनेजीवन: 18 साल की उम्र में आमिर ने किया था सनी देओल के साथ काम और 'फ्रॉम पिंक टू पावर' पैनल में शामिल होंगी तापसी