हालात

दिल्ली: नरेला की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

लगभग 20 से ज्यादा फायर की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है। साथ ही 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में आज सुबह-सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की लपटें और धुएं की चपेट में आ गई। फायर कंट्रोल रूम को सुबह 6:34 पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 2 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। लगभग 20 से ज्यादा फायर की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद है। साथ ही 100 से ज्यादा फायर कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एस के दुआ, डिविजनल फायर ऑफिसर ए के जायसवाल भी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। सुबह होने के कारण फैक्ट्री में उस समय वर्कर नहीं थे। आग बुझाने में काफी समय लग सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • पश्चिम बंगाल में एसएसआर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, निर्वाचन विभाग ने बिना कारण बताए जारी की अधिसूचना

  • ,
  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लहर, बीजोपी को झटका, राहुल गांधी बोले- यह जनादेश देश के हर गांव की आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले- ‘गांवों ने बीजेपी के डबल इंजन को दिया करारा जवाब’

  • ,
  • दुनिया की खबरें: आतंकवाद के सवाल पर बगलें झांकते दिखे पाक मंत्री, अजरबैजान में नौकरी करने गया भारतीय युवक लापता

  • ,
  • '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए तो राशन क्यों देना पड़ रहा है?' मनोज झा का मोदी सरकार पर हमला