हालात

दिल्ली में बड़ा हादसा: अलीपुर में गोदाम की दीवार ढही, 5 की मौत, मलबे में कई दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड भी मौके पर है। दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

IANS
IANS 

दिल्ली के अलीपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गोदाम में दीवार गिरी है। फिलहाल हादसे में 5 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 10 लोगों को बचाया गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव अभियान जारी है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें दोपहर 12.40 बजे के आसपास चौहान धर्मकांता के पास बकोली गांव में घटना के बारे में एक कॉल आया, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया।

दमकल विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "अभी तक हमने दुर्घटनास्थल से चार लोगों को बचाया है। हालांकि 10 से अधिक लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है।" चारों घायलों को तुरंत राजा हरीश चंद अस्पताल ले जाया गया।

दीवार गिरने से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर लोगों की संख्या देखी जा सकती है।

स्थानीय पुलिस ने लोगों को घटना स्थल से दूर रखने के लिए एक परिधि निर्धारित की है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!