हालात

दिल्ली विधानसभा चुनाव: मॉडल टाउन से AAP उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला, 2015 चुनाव में भी हुई थी पिटाई

पिछले विधानसभ चुनाव में भी अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला हुआ था। उस समय अखिलेश पति त्रिपाठी को पीटा गया था। घटना के बाद अखिलेश बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल भर्ती भी कराना पड़ा था। हमले में पार्टी के तीन कार्यकर्ता भी घायल हुए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में मतदान से ठीक पहले मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक और उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला हुआ है। आम आदी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है। संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, "मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर बीजेपी के गुंडों ने हमला कर दिया है पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करे।”

मॉडल टाउस से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी पर किसने हमला किया फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है।

पिछले विधानसभ चुनाव में भी अखिलेश पति त्रिपाठी पर हमला हुआ था। उस समय अखिलेश पति त्रिपाठी को पीटा गया था। घटना के बाद अखिलेश बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल भर्ती भी कराना पड़ा था। हमले में पार्टी के तीन कार्यकर्ता भी घायल हुए थे। उस समय आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि विधानसभा क्षेत्र के जेजे क्लस्टर इलाके में शराब बांटी जा रही थी। अखिलेश ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग के लिए 2688 मतदान स्थलों पर 13750 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के लिए 20385 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चुनाव में 1.47 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मतों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 70 विधानसभा सीटों पर 672 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

चुनाव के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शहर में करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19 हजार जवानों और सीआरपीएफ की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 08 Feb 2020, 9:09 AM IST

  • पुण्यतिथि विशेष: हंसाया भी, झकझोरा भी और सत्ता को ललकारा भी… उत्पल दत्त सिर्फ कलाकार नहीं, एक आंदोलन थे

  • ,
  • सिनेजीवन: गोविंदा से विवाद के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा और एटली ने 'द ओडिसी' को बताया 'सिनेमा से परे अनुभव'

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम