हालात

दिल्ली विस्फोट: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग, कहा- कई गंभीर सवाल उठते हैं?

पवन खेड़ा ने कहा, "हैरानी की बात यह है कि विस्फोट के 48 घंटे के बाद कैबिनेट ने यह घोषणा की कि यह आतंकी घटना है। कई गंभीर सवाल उठते हैं, क्योंकि यह घटना दिल्ली में हुई।"

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

कांग्रेस ने कहा कि लाल किले के नजदीक हुए विस्फोट की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अविलंब सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को और पहले शुरू किया जाए ताकि इस विषय पर पूरी चर्चा हो सके।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह सवाल भी किया कि सरकार को उस "न्यू नॉर्मल" सिद्धांत को लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि किसी भी आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, " हैरानी की बात यह है कि विस्फोट के 48 घंटे के बाद कैबिनेट ने यह घोषणा की कि यह आतंकी घटना है। कई गंभीर सवाल उठते हैं, क्योंकि यह घटना दिल्ली में हुई।"

पवन खेड़ा ने सवाल किया, "फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक सामग्री कैसे पहुंची? यह विस्फोट कैसे हुआ? कौन जिम्मेदारी लेगा?" उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बिना देरी सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।

पवन खेड़ा ने कहा, "हमारी यह भी मांग है कि संसद का शीतकालीन सत्र थोड़ा पहले शुरू किया जाए।" उनका कहना था, "ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा था न्यू नॉर्मल सिद्धांत है कि आतंकी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।"

सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक कार में हुए विस्फोट को बुधवार को एक ‘‘आतंकवादी घटना’’ करार दिया। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई जबकि कई अन्य घायल हुए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन 3 की मौत, देहरादून में राहुल गांधी का युवाओं से संवाद

  • ,
  • 'चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत 17 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 80 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

  • ,
  • देहरादून में आज 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी करेंगे संवाद, 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया पंजीकरण

  • ,
  • FBI के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर नीतीश कौशल, 'मोस्ट वांटेड' सूची में शामिल होने के कुछ दिन बाद गिरफ्तारी