हालात

दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस: विशेष एनआईए अदालत ने 7 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ाई

दिल्ली ब्लास्ट केस में एनआईए की विशेष अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ा दी है।

फोटोः विपिन
फोटोः विपिन 

दिल्ली टेरर ब्लास्ट केस में बड़ी खबर सामने आई है। एनआईए की विशेष अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जनवरी तक बढ़ा दी है।

अदालत ने जिन आरोपियों की हिरासत बढ़ाई है, उनमें डॉ. अदील अहमद, डॉ. शाहीना सईदा, डॉ. मुजम्मिल, आमिर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी उर्फ दानिश, सोयाब और मुफ्ती इरफान शामिल हैं।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले में गहन जांच कर रही है और आरोपियों से जुड़े आतंकी नेटवर्क, फंडिंग और साजिश के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल जारी है। अदालत ने जांच की प्रगति और एजेंसी की मांग को ध्यान में रखते हुए न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया।

यह मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। एनआईए का कहना है कि जांच पूरी होने तक आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखना जरूरी है, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ और किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे