हालात

दिल्ली: मयूर विहार में मॉल की बेसमेंट में कार के भीतर मिला शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दम घुटने या अन्य किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में मंगलवार सुबह सनसनी फैल गई, जब पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित Star City Mall की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार से ड्राइवर का शव बरामद हुआ। सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों की नजर उस कार पर पड़ी, जो रात से वहीं खड़ी थी।

शीशे बंद होने और अंदर कोई हलचल न दिखने पर जब कार की जांच की गई तो अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Published: undefined

प्राथमिक जांच में कार के भीतर किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दम घुटने या अन्य किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एहतियातन मॉल परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Published: undefined

जानकारी के मुताबिक, मॉल में स्थित HDFC Life के दफ्तर में काम करने वाले गौरव की यह कार बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गौरव ने ऑनलाइन माध्यम से ड्राइवर बुक किया था। अब कार के अंदर उसी ड्राइवर का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined