हालात

CAA: जाफराबाद में महिलाओं का प्रदर्शन जारी, बवाल के बाद सुरक्षा कड़ी, मौजपुर-बाबरपुर, जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद

सीएए के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आज भी जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, इन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर नागरिकात संशोधन कानून, एनपीआर और एनसीआर के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। सीएए को लेकर मौजपुर में रविवार को दो गुटों में झड़प के बाद आज इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

सीएए के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आज भी जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, इन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। साथ ही इन मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेन भी नहीं रुकेगी।

उधर, प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने भी ऐडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर से मौजपुर (दोनों कैरिज वे) यातायात की आवाजाही के लिए बंद हैं।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मौजपुर में दो गुटों में रविवार को टकराव हुआ था। इस दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की। जब दोनों गुट नहीं माने तो पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से जाने के लिए कहा। इसके बाद भी जब दोनों गुट नहीं माने तो पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

आरोप है कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इलाके में तनाव बढ़ाने का काम किया है। जाफराबाद में प्रदर्शन के बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर अपने समर्थकों को जाफराबाद प्रदर्शन के खिलाफ मौजपुर में बुलाया था। सीएए के खिलाफ जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं ने शनिवार देर रात को प्रदर्शन शुरू किया था। इसी प्रदर्शन के खिलाफ कपिल मिश्रा ने अपने समर्थकों बुलाया था, जिसके बाद मौके हंगामा खड़ा हो गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 24 Feb 2020, 10:07 AM IST

  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: जंतर मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- हम पुलिस से डरने वाले नहीं