हालात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए, ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहै है। शहर में तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो खुदग कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना टेस्ट करवाएं।”

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में संक्रमण के 4,099 नए मामले सामने आए थे, जोकि रविवार के मुकाबले 28 प्रतिशत ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 6.46 प्रतिशत रही।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Jan 2022, 8:42 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम