हालात

कोरोना का तांडव! दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, मॉल-जिम-स्‍पा बंद करने के आदेश, शादियों के लिए मिलेगा पास

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मॉल, जिम, स्‍पॉ और ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% कैपेसिटी पर चल सकते हैं। वीकली मार्केट एक जोन में एक दिन ही लगेगा। रेस्‍तरां में बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

देश की राजधानी में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद ये ऐलान किया है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाया जा रहा है। लेकिन इस कर्फ्यू की वजह से जरूरी काम प्रभावित नहीं होंगे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मॉल, जिम, स्‍पॉ और ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सिनेमा हॉल 30% कैपेसिटी पर चल सकते हैं। वीकली मार्केट एक जोन में एक दिन ही लगेगा। रेस्‍तरां में बैठकर खाने की इजाजत नहीं होगी। केजरीवाल ने कहा कि हम जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों और शादियों के लिए लोगों को कर्फ्यू पास देंगे।

आपको बता दें, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 17,282 नए मामले सामने आए हैं। 9,952 लोग डिस्चार्ज हुए और 104 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। वहां ऐक्टिव मामलों की संख्‍या 50,736 हो गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिली SC से अंतरिम जमानत, कोर्ट ने सरकार-पुलिस से मांगा जवाब

  • ,
  • आधार में दिल्ली, पासपोर्ट में चेन्नई... एक ईमेल और 'फ्लैग्ड' पासपोर्ट ने कैसे रोकी सौरभ दास की लंदन फ्लाइट?, जानें डिटेल

  • ,
  • खेलः टेस्ट रैंकिंग में बावुमा, गिल, बुमराह की लंबी छलांग और वैभव की ऐतिहासिक पारी से संजय मांजरेकर चिंतित

  • ,
  • लद्दाखः वोटर घटाने का नया हथकंडा, जब बर्फ से ढक जाएगा इलाका, उस समय किया गया है चुनाव कराने का ऐलान

  • ,
  • सिनेजीवनः कॉलेज से सत्ता तक का सफर दिखाएगी 'ढाई चाल' और मनोज बाजपेयी ने बताया राम गोपाल वर्मा का बड़ा राज