हालात

महंगाई की मार! दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम, ₹83.09 प्रति किलो हुई गैस की कीमत

दिल्ली-NCR में CNG की कीमत ₹2 प्रति किलो बढ़कर ₹83.09 हो गई है। 12 दिनों में कुल ₹6 की बढ़ोतरी से ऑटो-टैक्सी चालकों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब CNG भी महंगी हो गई है। आज सुबह 6 बजे से दिल्ली में CNG की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। नई दरों के मुताबिक, अब राजधानी में CNG ₹83.09 प्रति किलो बिक रही है।

12 दिनों में ₹6 महंगी हुई CNG

दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में लगातार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 12 दिनों में कुल ₹6 प्रति किलो का इजाफा दर्ज किया गया है। 15 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल के बाद CNG ₹2 प्रति किलो महंगी की गई थी। इसके बाद 17 मई को फिर ₹1 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई। 23 मई को भी कीमत में ₹1 प्रति किलो का इजाफा किया गया था और अब एक बार फिर ₹2 प्रति किलो बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है।

ऑटो-टैक्सी चालकों पर सबसे ज्यादा असर

CNG की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-NCR के कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ रहा है। राजधानी में बड़ी संख्या में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और निजी वाहन CNG पर चलते हैं। ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बार-बार बढ़ रही कीमतों से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है और खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है।

किराया बढ़ने की आशंका

ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने भी बढ़ती लागत पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अगर इसी तरह CNG के दाम बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में यात्रा और माल ढुलाई का किराया बढ़ाना मजबूरी बन सकता है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG की महंगाई भी आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालती नजर आ रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?