हालात

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबर का पार्टी ने किया खंडन, कहा, इलाज कराने गए हैं विदेश

कांग्रेस ने अपने बयान में कहा है कि अजय माकन जल्द ही इलाज कराकर विदेश से लौटेंगे। पार्टी ने कहा कि माकन अभी कछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको से मिले थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबर का पार्टी ने किया खंडन

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के इस्तीफे की खबर का पार्टी ने खंडन किया है। कांग्रेस ने कहा है कि अजय माकन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं दिया है, वे बीमार हैं और इलाज कराने के लिए विदेश गए हैं।

पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि अजय माकन जल्द ही इलाज कराकर विदेश से लौटेंगे। पार्टी ने कहा कि अजय माकन अभी कछ दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको से मिले थे।

गौरतलब है कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही थीं कि अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, वे इलाज कराने के लिए विदेश चले गए हैं। इसी खबर का कांग्रेस ने खंडन किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए