हालात

गांधी 150: दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाली ‘गांधी संदेश यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

राहुल गांधी ने पदयात्रा से पहले से कहा, महात्मा गांधी को मेरी श्रद्धाजंलि, जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के माध्यम से हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा उत्पीड़न को हराने का एकमात्र तरीका है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कांग्रेस दफ्तर से राजघाट तक राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई।

विपिन

कांग्रेस पार्टी ने इस पदयात्रा को ‘गांधी संदेश यात्रा’ का नाम दिया था।

पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस दफ्तर से यह पदयात्रा से शुरू होकर राजघाट पर जाकर खत्म हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने बापू की समाधि पहुंकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गांधी जयंती के मौके पर देश में कई जगहों पर कांग्रेस पार्टी की ओर से पदयात्रा निकाली जा रही है।जहां प्रियंका गांधी ने लखनऊ में, वहीं राहुल गांधी की अगुवाई में दिल्ली में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली।

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर 150वीं जयंती पर बापू को श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “महात्मा गांधी को मेरी श्रद्धाजंलि, जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के माध्यम से हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा उत्पीड़न को हराने का एकमात्र तरीका है।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत