हालात

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी, अवमानना मामले में कोर्ट में पेश न होने पर अदालत की कार्यवाही

दिल्ली की एक अदालत ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी किया है। दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन द्वारा दायर अवमानना मामले में कोर्ट में पेश न होने पर अदालत ने यह वारंट जारी किया है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक इमरान हुसैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में पेश नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी किया है। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने कहा, "आरोपी कपिल मिश्रा के खिलाफ डीसीपी के माध्यम से संबंधित राशि के रूप में 10,000 रुपये का जमानती वारंट जारी किया गया है।"

दिल्ली में केजरीवाल सरकार के मंत्री इमरान हुसैन द्वारा दायर मानहानि मामले में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरविंदर सिंह ने कपिल मिश्रा के खिलाफ वारंट जारी कर उन्हें 27 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है।

दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन ने बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ मानहानि याचिका दायर की है। हुसैन ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि दिल्ली में 17 हजार पेड़ों को काटने के आदेश वाले मामले में उन्होंने उन पर झूठे आरोप लगाए थे।

आप नेता ने अदालत को बताया था कि मिश्रा ने दो अन्य नेताओं के साथ मिलकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए झूठे आरोप लगाए थे, जिससे भविष्य के चुनावों में उनकी प्रतिष्ठा प्रभावित होने की संभावना थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार

  • ,
  • गाजियाबाद चौकी धमाका आतंकी हमला था? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी