हालात

दिल्ली: बुराड़ी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या हुई 2, अब तक 12 लोगों को बचाया गया, राहत बचाव कार्य जारी

दिल्ली के बुराड़ी में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जहां 200 गज क्षेत्र में हाल ही में बनी 4 मंजिला इमारत ढह गई। बचाव अभियान जारी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में कल चार मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई:। दिल्ली पुलिस बचाव अभियान अभी भी जारी है। अब तक 12 लोगों को बचाया जा चुका है।

सोमवार की शाम को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास नवनिर्मित चार मंजिला इमारत सोमवार शाम को ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि मलबे से अब तक 12 लोगों को निकाला गया है, अभी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि उन्हें शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास 200 वर्ग गज में फैली एक इमारत ढह गई है। बयान में कहा गया, ‘‘ शाम 6:58 बजे सूचना मिली। बचाव अभियान जारी है। पुलिस, अग्निशमन, डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) के कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत बचवा कार्य शुरू किया। अभी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।’’

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘हमारी टीम ने तीन लड़कियों और एक आदमी को बचाया और उन्हें अस्पताल ले गई। ’’ उन्होंने बताया कि बचाव कार्य में मदद के लिए नौ दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं। पुलिस ने अन्य किसी प्रकार की दुर्घटना को रोकने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘ बुराड़ी में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। मैंने स्थानीय प्रशासन से तेजी से राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए बात की है। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?