हालात

दिल्ली चुनाव: दिल्ली सरकार ने 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर लागू

उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा, "दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में पांच फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।"

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Hindustan Times

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन पांच फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश शहर के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर लागू होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा, "दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय और स्वायत्त निकायों व सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में पांच फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।"

दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतों की गिनती आठ फरवरी को होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

  • ,
  • होर्मुज में बढ़ा तनाव: UAE के दो तेल टैंकरों पर हमला, ईरान पर लगा हमले का आरोप, विदेश मंत्रालय ने की निंदा

  • ,
  • मौसम अपडेट: UP-बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा