दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल से रिहा होने के एक दिन बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता ने बुधवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय होगा और वह अपनी कानूनी लड़ाई लडती रहेंगी।
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पुत्री कविता को मंगलवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उससे पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें, अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में जमानत दे दी।
Published: undefined
कविता ने हैदराबाद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, "मुझे हमेशा भरोसा रहा है कि न्याय होगा। हम निश्चित रूप से लड़ेंगे और अपने संकल्प से नहीं डिगेंगे।" कविता (46) पांच महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में थीं। जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने कहा था, "मैं निश्चित रूप से लड़ाई जारी रखूंगी।"
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined