हालात

लॉकडाउन में मजदूरों के लिए फ्लाइट टिकट खरीदने वाले दिल्ली के किसान ने की आत्महत्या

कोविड-19 महामारी के दौरान बिहार के मजदूरों को घर भेजने के लिए फ्लाइट टिकट खरीदने वाले किसान पप्पन सिंह गहलोत ने मंगलवार शाम को बाहरी उत्तरी दिल्ली के तिगीपुर गांव स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कोविड-19 महामारी के दौरान बिहार के मजदूरों को घर भेजने के लिए फ्लाइट टिकट खरीदने वाले किसान पप्पन सिंह गहलोत ने मंगलवार शाम को बाहरी उत्तरी दिल्ली के तिगीपुर गांव स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शाम करीब पांच बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। गहलोत एक सुसाइड नोट छोड़ गए हैं, जिसमें उन्होंने बीमार रहने को आत्महत्या का कारण बताया है।

उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। गहलोत तब खबरों में आए थे, जब उन्होंने अपने मजदूरों को फ्लाइट से बिहार भेजा था, ताकि वे कोविड-19 महामारी के दौरान अपने परिवार से मिल सकें। कई लोग उन्हें दिल्ली का सोनू सूद कहते थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी रेडियो पर उनकी कहानी सुनी थी, जिसमें बताया गया था कि कैसे उन्होंने लीक से हटकर लोगों की मदद की। गहलोत के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, राहुल बोले- शाह बताएं छात्रों पर गोली किसने चलाई

  • ,
  • यादों में जॉनी वॉकरः बस कंडक्टर से बने कॉमेडी के बादशाह, अदाकारी से गमगीन चेहरों पर भी बिखेरी मुस्कान

  • ,
  • सिनेजीवन: आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान वजह से डायरेक्टर बने करण जौहर और 'Mtv हसल 5' का नया थीम होगा 'अपना होमग्राउंड'

  • ,
  • 'छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार का नाम लिया तो BJP ने मुझे बोलने नहीं दिया, मेरा माइक बंद कर सकते हैं, छात्रों की गूंज नहीं'

  • ,
  • शेयर बाजार में यू-टर्न: निफ्टी 1.1% चढ़ा, सेंसेक्स की 889 अंकों की छलांग, निवेशकों की झोली में आए 4 लाख करोड़