हालात

दिल्ली के किराड़ी में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई की हालत गंभीर, 20 दिनों के अंदर राजधानी में दूसरी बड़ी घटना

दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में रविवार देर रात आग लगने से तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। खबरों के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली में 20 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड सामने आया है। खबरों के मुताबिक, दिल्ली किराड़ी के इंदर एनक्लेव में चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि इमारत में कपड़े का गोदाम है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

खबरों के मुताबिक, इमारत के निचले हिस्से में बने गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई। करीब 12 बजे लगी इस आग की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा लोग आ गए। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सभी घायलों को संजय गांधी और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोदाम में सुरक्षा उपाय नहीं किए गए थे। आग बुझाने के लिए सेफ्टी उपकरण नहीं थे और गोदाम से निकलने के लिए भी सिर्फ एक ही सीढ़ियां थीं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में पुलिस ने 43 लोगों की मौत हो गई थी। इस अग्निकांड पर दिल्ली समेत पूरा देश दुखी हुआ था। वहीं पीएम मोदी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मेदांता अस्पताल के बाहर वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

  • ,
  • मुकेशः दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह, आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती है उनकी आवाज

  • ,
  • जंतर-मंतर प्रदर्शनः अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा, कहा- मंत्री का इस्तीफा एक मजबूत संदेश देगा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप की चेतावनी, 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाज रोके, तो तेहरान के पुल और बिजलीघर उड़ा देंगे'

  • ,
  • अमेर‍िकी सैन्‍य व‍िमानों में ईंधन भरने को तैयार नहीं इजरायल, कहा- बेन गुरियन एयरपोर्ट की क्षमता खत्म