हालात

दिल्ली: चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में आग का तांडव, भयावह तस्वीरें आईं सामने! आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

बताया जा रहा है कि रास्ते संकरे होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किलें हो रही हैं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुवार रात आग लग गई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस मार्केट में गुरुवार रात लगी आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सकता है। दमकल कर्मी अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद शुरुआत में 18 फायर टेंडर भेजे गए। लेकिन, जब आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई तो मौके पर अन्य फायर टेंडर भी भेजे गए। करीब 40 दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग भागीरथ पैलेस के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लगी है।

बताया जा रहा है कि रास्ते संकरे होने की वजह से आग पर काबू पाने में मुश्किलें हो रही हैं। दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुवार रात आग लग गई थी। अभी भी हालात बहुत अच्छे नहीं हैं। इमारत का एक बड़ा हिस्सा डैमेज हो गया है। अतुल गर्ग के मुताबिक, दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दमकल विभाग के मुताबिक, आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल से चलने वाली अग्निशमन मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। देर रात पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चांदनी चौक में आग लगने वाली मुख्य इमारत धीरे-धीरे गिर रही है। इमारत की दो मंजिलें पूरी तरह से डैमेज हो गई हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाक का बड़ा कदम, ईरानी विदेश मंत्री को बुलावा और होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन तंजावुर के निकट सेंगीपट्टी थाने से बाहर निकले, पूछताछ के बाद मिली बेल

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी