
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार तड़के आग लग गई। दमकल विभाग ने कहा कि इमारत की पहली मंजिल पर आईसीयू वार्ड के एच-ब्लॉक में वार्ड नंबर 11 में आग लगी। अग्निशमन विभाग ने बताया कि वार्ड में लगभग 50 मरीज भर्ती थे, जिन्हें अन्य वाडरें में स्थानांतरित कर दिया गया। सभी सुरक्षित हैं।
Published: undefined
अग्निशमन अधिकारी ने बताया, "हमें सुबह 6.35 बजे के आसपास फोन आया कि सफदरजंग अस्पताल में आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए 9 फायर टेंडर्स को मौके पर भेजा गया।" आग पर काबू पा लिया गया है और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined