
दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय प्रचंड गर्मी की चपेट में है और फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, जहां अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
Published: undefined
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा, लेकिन कुछ क्षेत्रों में यह सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, 28 अप्रैल से पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने के चलते तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
Published: undefined
IMD के अनुसार, 26 अप्रैल को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कुछ इलाकों में तेज हवाएं व धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
Published: undefined
राजधानी में लगातार तीसरे दिन हीटवेव दर्ज की गई है और इसका असर सोमवार (27 अप्रैल) तक जारी रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज धूप और गर्म हवाएं स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं, इसलिए जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा गया है।
Published: undefined
मौसम विभाग ने लोगों को हल्के सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय सिर को टोपी या छाते से ढकने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। इसके अलावा घर और वाहनों में अग्निशामक यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined