हालात

कोहरे-ठंड से कांप रही दिल्ली, बर्फीली हवाओं से और बिगड़ा मौसम, अगले कुछ दिनों तक ठंड में बढ़ोतरी की संभावना

भारत मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि यह शीत लहर और घना कोहरा कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है। विभाग ने दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड और कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

मौसम विभाग ने दिल्ली और पांच अन्य राज्यों में बेहद सर्दी और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में लोग पिछले कुछ दिनों से शीत लहर और घने कोहरे का सामना कर रहे हैं।

गुरुवार को दिल्ली के पालम क्षेत्र में सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया, जहां तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो औसत से 5 डिग्री कम था। यह तापमान 2010 के बाद से सबसे कम है। दिल्ली के आयानगर में भी तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शहर का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा।

उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति

भारत मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि यह शीत लहर और घना कोहरा कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है। विभाग ने दिल्ली के साथ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड और कोहरे की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

15 जनवरी को, हरियाणा के हिसार में देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि उत्तराखंड के पंतनगर में 0.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई।

शीत लहर का असर अन्य राज्यों में भी

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले दो दिनों तक शीत लहर का असर रहेगा। इसके बाद ठंड में कुछ कमी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक शीत दिवस रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में 16 जनवरी से बादल छाने का अनुमान है, जो हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। हालांकि, कोहरे में कमी आने की संभावना है। 16 जनवरी को कई इलाकों में मध्यम धुंध रहेगी और कुछ स्थानों पर घनी धुंध हो सकती है।

आने वाले दिनों का मौसम

अगले पांच दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।

उधर, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दृश्यता में भारी गिरावट आई है। सुबह 6 बजे दृश्यता 800 मीटर थी, जो 7 बजे घटकर 350 मीटर रह गई। अगर स्थिति बनी रही, तो उड़ान संचालन पर असर पड़ सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए