हालात

दिल्लीः केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, हिंदू देवताओं के अपमान का लग रहा था आरोप

राजेंद्र पाल गौतम ने अपने त्याग पत्र में कहा कि बीजेपी को बाबा साहब और उनके द्वारा दी गई 22 शपथों पर आपत्ति है। बीजेपी इसका इस्तेमाल गंदी राजनीति करने के लिए कर रही है जिससे मुझे चोट पहुंची है और मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हाल में राजेंद्र पाल गौतम ने एक धर्मांतरण कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां लोगों ने हिंदू धर्म का त्यागग करते हुए हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी। इसी के बाद से गौतम विवादों में थे और बीजेपी उन पर भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा रही थी।

आज राजेंद्रपाल गौतम ने अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए ट्वीट किया, "आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है और दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मजबूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों और अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा।"

राजेंद्र पाल गौतम ने हिंदी में लिखे अपने त्याग पत्र में आगे कहा कि, "बीजेपी को बाबा साहब और उनके द्वारा दी गई 22 शपथों पर आपत्ति है। बीजेपी इसका इस्तेमाल गंदी राजनीति करने के लिए कर रही है जिससे मुझे चोट पहुंची है और मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।"

दरअसल पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह एक धर्मांतरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां सैकड़ों लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाने के लिए हिंदू धर्म को त्याग दिया था और हिंदू देवताओं को नहीं मानने की शपथ ली थी। इसी के बाद से बीजेपी आम आदमी पार्टी पर भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए गौतम के इस्तीफे की मांग कर रही थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे