
दिल्ली शराब नीति मामले में विजय नायर की गिरफ्तारी को लेकर अब केंद्र और आम आदमी पार्टी में जुबानी जंग शुरू हो गई है। आप सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर गंभीर आरपो लगाते हुए कहा है कि विजय के ऊपर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का शराब नीति के मामले में नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी 24 घंटे आम आदमी पार्टी को बर्बाद करने के अपने लक्ष्य पर काम कर रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए