
दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सब्जी मंडी क्लॉक टॉवर के पास हरफूल सिंह बिल्डिंग में एलपीजी सिलेंडर में हुए धमाके के बाद भीषण आग लग गई। इमारत में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस की टीम और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने कि लिए ऑपरेशन शुरू किया। इमारत में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आग की लपटों को देखा जा सकता है।
मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियों ने आग बुझाने क लिए ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान इमारत में फंसे 16 लोगों को बचाया गया। फिलहाल आग पर अब काबू पा लिया गया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 22 Oct 2023, 11:18 AM IST