
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक की कंपनी में भीषण आग लगने की खबर है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, आज सुबह करीब सुबह 9.35 बजे आग लगी। इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को मिली। जिसके बाद मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां पहुंच गईं।
Published: undefined
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि आग की घटना नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फुटवियर फैक्ट्री में हुई। घटना में कुछ लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
Published: undefined
फिलहाल आग लगने की कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि कुछ लोग झुलस गए हैं। जबकि कुछ लोगों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की जानकारी भी सामने आ रही है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined