हालात

Delhi MCD Results: दिल्ली MCD में 134 सीटों के साथ AAP को पूर्ण बहुमत, BJP 104, कांग्रेस 9 सीटों पर जीती

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, बीजेपी के खाते में 104 सीटें आई हैं। वहीं, कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए केजरीवाल ने मांगा पीएम मोदी का आशीर्वाद, कहा- एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे

इस बार एमसीडी चुनाव में 15 साल बाद जनता जीत गई- पंजाब के सीएम भगवंत मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि चुनाव लड़ते तो नेता हैं, लेकिन जीतती जनता है। उन्होंने कहा कि इस बार एमसीडी चुनाव में 15 साल बाद जनता जीत गई। आम आदमी पार्टी को बने हुए अभी 10 साल हुए हैं, लेकिन मान ने दिल्ली भी जीती और दिल्ली की दिल भी जीता। उन्होंने कहा कि कल शाम तक आम आदमी पार्टी गुजरात में भी जीत जाएगी।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

एमसीडी में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान

एमसीडी में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।

उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।”

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली MCD में 134 सीटों के साथ AAP को पूर्ण बहुमत, BJP 104, कांग्रेस 9 सीटों पर जीती

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, बीजेपी के खाते में 104 सीटें आई हैं। वहीं, कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया  

चुनाव आयोग के मुताबिक, AAP ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

चुनाव आयोग के मुताबिक, AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, बीजेपी ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती हैं। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी की 229 सीटों पर नतीजे घोषित

दिल्ली एमसीडी की 229 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। 121 सीटों पर AAP ने जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 7 सीट तो निर्दलीय 2 सीटों पर जीतने में सफल हुई है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद- AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर

AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने कहा कि मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसडी की 209 सीटों पर नतीजे घोषित

दिल्ली एमसडी की 209 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी 111 पर जीत हासिल कर चुकी है। बीजेपी को 91 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। AAP 21 सीट, बीजेपी 14 सीट और कांग्रेस 2 पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय 3 और AIMIM एक सीट पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी की 196 सीटों पर नतीजे आ गए हैं

दिल्ली एमसीडी की 196 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। आम आदमी पार्टी को 106 सीटों पर जीत मिली है। 84 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। AAP फिलहाल 26, बीजेपी 20, कांग्रेस 5 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली: आम आदमी पार्टी समर्थकों ने पार्टी कार्यलाय के बाहर जश्न 

दिल्ली एमसीडी में हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “दिल्ली एमसीडी में हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की एसीडी को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी की 169 सीटों पर नतीजे घोषित 

दिल्ली एमसीडी की 169 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। 72 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस ने चार सीटें जीती हासिल की है। जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है। वहीं, AAP अभी 45 सीटों पर जबकि बीजेपी 28 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 सीट पर आगे है। वहीं, दो सीट पर निर्दलीय और 1 सीट पर AIMIM आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

किस सीट से किस पार्टी के उम्मीदवार को मिली जीत, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • ख्याला से AAP की शिल्पा कौर जीतीं

  • स्वरूप नगर से AAP के जोगिंदर सिंह जीते

  • मोती नगर से AAP की अलका ढींगरा जीतीं

  • रोहिणी (ए) से AAP के प्रदीप मित्तल जीते

  • सुल्तानपुरी (ए) से AAP की बॉबी किन्नर को मिली जीत

  • सागरपुर से AAP के सिमी यादव जीते

  • ज्वालापुरी से AAP की संतोष देवी जीतीं

  • महावीर एंक्लेव से AAP के प्रवीण कुमार जीते

  • तुगलकाबाद (एक्स) से AAP के भागवीर जीते

  • मयूर विहार (फेस-1) से AAP की बीना जीतीं

  • सीताराम बाजार से AAP की राशिया माहिर जीतीं

  • घरौली से AAP की प्रियंका गौतम जीतीं

  • भलस्वा से AAP के अजीत सिंह यादव जीते

  • ललिता पार्क से AAP की श्वेता जीतीं

  • जनकपुरी (द) से AAP की डिंपल आहूजा जींतीं

  • बुद्ध विहार से AAP के अमृत जैन जीते

  • द्वारका (सी) से AAP की सुनीता जीतीं

  • सिविल लाइंस से AAP के विकास जीते

  • तिलक नगर से AAP के अशोक कुमार मनु जीते

  • पटेल नगर (पू) से AAP के शैली ओबेरॉय के जीते

  • मोलरबंद से AAP के हेमचंद्र गोयल जीते

  • देवली से  AAP की अनीता जीतीं

  • रोहिणी (डी) से बीजेपी की स्मिता जींतीं

  • रोहिणी (एफ) से बीजेपी के ऋतु गोयल जीते

  • गीता कॉलोनी से बीजेपी के नीमा भगत जीते

  • लाजपत नगर से बीजेपी के कुंवर अर्जुन पाल सिंह जीते

  • संगम पार्क से बीजेपी के सुशील जीते

  • सिद्धार्थ नगर से बीजेपी की सोनाली जीतीं

  • जनकपुरी (प.) से बीजेपी की उर्मिला चावला जीतीं

  • शकरपुर से बीजेपी के रामकिशोर शर्मा जीते

  • संगम पार्क से बीजेपी के सुशील जीते

  • कोटला मुबारकपुर से बीजेपी की कुसुमलता जीतीं

  • ग्रेटर कैलाश से बीजेपी की शिखा रॉय जीतीं

  • सीलमपु से निर्दलीय उम्मीदवार हज्जन शकीला जीतीं

  • कृष्णानगर से बीजेपी के संदीप कपूर जीते

  • अबुल फजल से कांग्रेस की अरीबा खान जीतीं

  • जाकिर नगर से कांग्रेस की नाज़िया दानिश जीतीं

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी की 149 सीटों पर नतीजे आए गए हैं

दिल्ली एमसीडी की 149 सीटों पर नतीजे आए गए हैं। आम आदमी पार्टी अब तक 82 सीटें जीत चुकी है। बीजेपी को 62 और कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली है। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। फिलहाल AAP 54 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को 39 और कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त है। 2 सीटों पर निर्दलीय जबकि 1 सीट पर AIMIM का उम्मीदवार आगे है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी की अब तक 120 सीटों पर नतीजे आ गए हैं

दिल्ली एमसीडी की अब तक 120 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 50 पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के खाते में अब तक चार सीटें आई हैं। AAP फिलहाल 71 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 52 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। वहीं, एक सीट पर ओवैसी की पार्टी AIMIM भी आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

मेयर ‘आप’ का होगा- सांसद राघव चड्ढा

दिल्ली एमसडी चुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “मेयर ‘आप’ का होगा। बीजेपी ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली की जनता ने ‘आप’ को एमसीडी में लाने का फैसला किया था, ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने।”

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी की 107 सीटों पर नतीजे आ गए हैं

दिल्ली एमसीडी की 107 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इनमें से आम आदमी पार्टी को 56, बीजेपी को 46, कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, 1 सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बोबी को मिली जीत, पहली बार एमसीडी में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा

दिल्ली एमसीडी की 107 सीटों के नतीजे आए

दिल्ली एमसीडी की 107 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें से आम आदी पार्टी को 56, बीजेपी को 46, कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत मिली है। जबकि 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज हासिल की है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

अब तक कितनी सीटें किसके खाते में आई?

दिल्ली एमसीडी की 55 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस अब तक 4 सीटें जीत चुकी है। अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 101 सीटों पर आगे है, और बीजेपी 74 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 6 पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

चुनाव आयोग के आकंड़ों के मुताबिक, अब तक किसके खाते में कितनी सीटें आईं?

चुनावा आयोग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 31 सीटें जीत गई है और 101 सीटों पर आगे है, बीजेपी 32 सीटें जीती है और 74 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की, 6 पर बढ़त बनाए हुए है और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 1 जीत दर्ज की और 1 पर आगे चल रहे हैं। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

अब तक 39 सीटों पर नतीजे आए

दिल्ली एमसीडी की 39 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। इनमें से 17 पर AAP, 20 पर बीजेपी और 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वोट प्रतिशत की बात करें, तो अभी तक AAP को 42.3 फीसदी, बीजेपी को 39.1 फीसदी वोट मिला है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

आम आदमी पार्टी 130 सीटों पर आगे चल रही है

मौजूदा रुझानों के मुताबिक, फिलहाल आम आदमी पार्टी 130 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी 104 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 11 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

मौजूदा रुझानों में AAP को बहुमत, 9 सीटें जीत चुकी है

मौजूदा रुझानों के मुताबिक, फिलहाल आम आदमी पार्टी 129 सीटों पर आगे चल रह है और 9 सीट जीत चुकी है। वहीं, बीजेपी 105 सीटों पर आगे चल रही और 11 सीटें जीत चुकी है। वहीं, 11 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट जीत चुकी है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

नतीजे आने शुरू, अब तक बीजेपी 10 सीटें जीती, AAP 6 सीटें जीती 

ताजा नतीजों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अब तक 6 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, बीजेपी 10 सीटे जीत चुकी है। कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

नतीजे आने शुरू, अब तक बीजेपी 5 सीटें जीती, AAP 3 सीटें जीती 

रुझान नतीजों में बदलने शुरू हो गए हैं। ताजा नतीजों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी अब तक 3 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, बीजेपी पांच सीटे जीत चुकी है। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजों के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे

दिल्ली एमसीडी चुनाव नतीजों के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंचे। इससे पहले मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा समेत अन्य नेता पहले ही उनके आवास पर पहुंच चुके हैं।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

रुझानों में AAP को बहुमत, BJP पिछड़ी

मौजूदा रुझानों में आम आमदी को बहुमत मिल गई है। आप 132 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 105 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

नतीजे आने शुरू, एक सीट बीजेपी जीती तो एक सीट AAP के खाते में आई

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। दो सीटों पर नतीजे आ गए हैं। एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई है। वहीं एक सीट बीजेपी के खाते में आई है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

कौन कहां से चल रहा है आगे?  

  • मयूर विहार फेस 2 से बीजेपी आगे

  • मंडावली से बीजेपी आगे

  • विनोद नगर से भी बीजेपी आगे

  • पटपड़गंज से भी बीजेपी आगे

  • घड़ोली से आम आदमी पार्टी आगे

  • दक्षिण दिल्ली में 21 सीटों पर AAP आगे

  • तिमारपुर से AAP आगे

  • पांडवनगर में आप, कृष्णानगर में बीजेपी आगे

  • आजादपुर से आप, संतनगर से  बीजेपी आगे

  • बुराड़ी से आप, मलकागंज से बीजेपी आगे

  • आदर्शनगर से आप, मंडावली से बीजेपी आगे

  • विश्वासनगर, गीता कालोनी में बीजेपी आगे

  • शकरपुर, ललिता विहार से बीजेपी आगे

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

रुझानों में एक बार फिर AAP निकली आगे, बीजेपी पिछड़ी

मौजूदा रुझानों के मुताबिक, आम आमदी पार्टी एक बार फिर आग निकल गई है। आप 127 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 111 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली MCD चुनाव की मतगणना जारी, AAP और BJP में कड़ी टक्कर

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझाने में आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

रुझानों में AAP चल रही है आगे

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही ही है। आम आदमी पार्टी 124 सीटों पर आगी चल रही है। वहीं बीजेपी 117 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

रुझानों में AAP को बहुमत 

मौजूदा रुझानों के मुताबिक, आम आमदी पार्टी 126 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 116 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

आम आमदी पार्टी 128 सीटों से आगे चल रही है

मौजूदा रुझानों के मुताबिक, आम आमदी पार्टी 128 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेपी 116 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।”

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

सभी 250 सीटों के रुझान आए सामने, 126 पर AAP और बीजेपी 118 सीटों पर आगे

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। सभी 250 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। आम आदमी पार्टी 126 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं बीजेपी 118 सीटों के साथ रुझानों में दूसरे नंबर है। वहीं, कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली MCD चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में AAP आगे

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती  रुझाने में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। वहीं बीजेपी दूसरे नबंर पर है। मतगणना के लिए 42 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली MCD चुनाव: शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे नजर आ रही है

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी आगे नजर आ रही है। AAP 33, तो बीजेपी 24 सीटों पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती जारी, तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की

दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है, आने लगे शुरुआती रुझान

दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी भी 2 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस एक पर आगे चल रही है।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए 42 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 250 वार्ड के कुल 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली एमसीडी चुनाव में किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार उतारे थे?

दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने कैंडिडेट उतारे थे, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे। वहीं, 382 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसके अलावा जेडीयू के 23 उम्मीदवार भी मैदान में थे। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी 15 कैंडिडेट चुनावी मैदान में उतारे थे। वहीं, बीएसपी ने 174, इंडियन मुस्लिम लीग ने 12, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 3, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने 4, एनसीपी ने 29 और एसपी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक-एक सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

दिल्ली नगर निगम में किसकी बनेगी सरकार? आज आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से मतगणना

दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 42 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। 250 वार्ड के कुल 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। दिल्ली में परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव है, जिसके लिए 4 दिसंबर को वोटिंग हुई थी।

मतगणना से जुड़े हर अपडेट आपको navjivanindia.com वेबसाइट पर मिलते रहेंगे। जुड़े रहिए हमारे साथ।

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 07 Dec 2022, 7:08 AM IST