हालात

दिल्ली MCD चुनाव: AAP प्रत्याशी पर रिवॉल्वर लहराने के बाद केस दर्ज, डांस करते हुए हवा में लहराई थी पिस्टल

वीडियो में संज्ञान में आने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर थाने में जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी वार्ड नंबर 19 से स्वरूप नगर से आम आदमी पार्टी की टिकट पर एमसीडी चुनाव का प्रत्याशी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली पुलिस ने वार्ड-19 स्वरूप नगर से 4 दिसंबर के एमसीडी चुनाव के लिए आप के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह के खिलाफ रिवॉल्वर लहराने पर एक प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की यह कार्रवाई हुई। वीडियो में सिंह उर्फ बंटी एक कमरे में चार अन्य लोगों के साथ डांस करते हुए रिवाल्वर लहरा हुए देखा गया है।

Published: undefined

वीडियो में संज्ञान में आने के बाद दिल्ली के स्वरूप नगर थाने में जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। जोगिंद्र सिंह उर्फ बंटी वार्ड नंबर 19 से स्वरूप नगर से आम आदमी पार्टी की टिकट पर एमसीडी चुनाव का प्रत्याशी है। पुलिस अब जांच करेगी ये वीडियो कब बनाया गया है। बता दें कि नवजीवन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: भरत तिवारी केस में सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई CBI जांच की मांग, याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा

  • ,
  • आसाराम को अंतरिम जमानत नहीं, पहले राज्य सरकार का जवाब, प्रभावशाली हैसियत को भी ध्यान में रखेगा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द