हालात

दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो पार्किंग स्थल रहेंगे बंद, डीएमआरसी ने जारी की सूचना 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बयान में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पार्किंग सुविधाएं मेट्रो स्टेशनों पर 14 अगस्त, मंगलवार शाम 6 बजे से 15 अगस्त, बुधवार 2 बजे तक के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो पार्किंग स्थल रहेंगे बंद

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने सभी पार्किंग स्थलों को बंद करने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रविवार को एक बयान में कहा, "स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनाए गए सुरक्षा उपायों के मद्देनजर पार्किं ग सुविधाएं दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर 14 अगस्त, मंगलवार शाम 6 बजे से 15 अगस्त, बुधवार 2 बजे तक के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।"

डीएमआरसी ने सभी पार्किंग ठेकेदारों को स्वच्छ भारत अभियान की भावना के तहत सभी पार्किंग स्थल की सफाई के लिए इस अवसर का उपयोग करने का भी निर्देश दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए