हालात

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा का रोहतक था केंद्र, लोग लॉकडाउन में भी घरों से बाहर भागे

राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है। इसका केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले से 16 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में रहा।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार की रात करीब 9 बजकर 8 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 9.08 बजे महसूस किया गया, जिसकी गहराई 3.3 किलोमीटर मापी गई। इसका केंद्र हरियाणा के रोहतक जिले से 16 कि. मी. पूर्व-दक्षिण पूर्व में रहा। भूकंप की वजह से अब तक किसी के हताहत या संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी व इसके आसपास के क्षेत्रों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले 15 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गाजियाबाद, नोएडा, सोनीपत और एनसीआर के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ संसद में विपक्ष का हंगामा, चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

  • ,
  • कर्नाटक: जेल में बंद JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना समेत दो कैदियों पास मिला फोन, अधिकारी निलंबत

  • ,
  • जम्मू कश्मीर: बीजेपी नेता ने 'केस में फंसाने' की धमकी देकर मांगे पैसे, मामला दर्ज, पार्टी से निलंबित

  • ,
  • मौसम अपडेट: यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और MP में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

  • ,
  • 'कमजोर PM ने भारत के हितों को बेचा', US कोर्ट द्वारा अडानी के खिलाफ धोखाधड़ी मामला खारिज होने पर बोले राहुल गांधी