हालात

Delhi-NCR Pollution: 9 दिन बाद हवा में मामूली सुधार, फिर बढ़ेगा प्रदूषण, जानें आज कितना है AQI?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 6 बजे तक दिल्ली के 9 निगरानी केंद्रों पर AQI बेहद खराब स्तर पर था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पिछले कुछ दिनों से गंभीर बनी हुई थी, लेकिन मंगलवार को हवा में मामूली सुधार देखने को मिला। यह सुधार 9 दिन बाद हुआ, जब दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के नीचे दर्ज किया गया।

हालांकि, यह सुधार अस्थायी है और आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 270 रहा, जिसे बेहद खराब श्रेणी में रखा गया। इस दौरान कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता और भी खराब दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 6 बजे तक दिल्ली के 9 निगरानी केंद्रों पर AQI बेहद खराब स्तर पर था। इनमें नेहरू नगर, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, वजीरपुर, बवाना, मुंडका, आनंद विहार, डीटीयू, और NSIT द्वारका जैसे इलाके शामिल थे, जहां AQI 300 से ऊपर था।

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली द्वारा जारी किए गए 6-दिन के पूर्वानुमान में, AQI के 'बहुत खराब' से 'गंभीर' स्तर तक गिरने की आशंका जताई गई है। मंगलवार को शाम 4 बजे तक दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 282 रहा। वहीं, सोमवार को यही आंकड़ा 314 और रविवार को 308 था।

ग्रेटर नोएडा का AQI 240, नोएडा का AQI 277, गाजियाबाद का AQI 275, गुरुग्राम का AQI 260 और फरीदाबाद का AQI 195 दर्ज किया गया।

दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में आए इस सुधार की वजह तेज हवाएं बताई जा रही हैं, जो प्रदूषकों को बिखरने में मददगार साबित हुईं। ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (CEEW) के कार्यक्रम प्रमुख मोहम्मद रफीउद्दीन के अनुसार, "मंगलवार को तेज हवाओं की वजह से AQI 300 से घटकर 282 के आसपास पहुंच गया।"

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा से ऊपर रहने की उम्मीद है, जो प्रदूषण के बिखराव में मदद करेगी। हालांकि, अगले तीन दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है, जिससे बायोमास जलाने की संभावना बढ़ेगी, और प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ सकता है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज का AQI कुछ इस प्रकार रहा:

  • अलीपुर: 270

  • आईटीओ: 282

  • आर के पुरम: 286

  • पंजाबी बाग: 282

  • NSIT द्वारका: 315

  • नेहरू नगर: 315

  • द्वारका सेक्टर-8: 277

  • पटपड़गंज: 278

  • अशोक विहार: 288

  • सोनिया विहार: 286

  • जहांगीरपुरी: 313

  • रोहिणी: 299

  • विवेक विहार: 306

  • नरेला: 270

  • वजीरपुर: 306

  • बवाना: 317

  • मुंडका: 313

  • आनंद विहार: 301

  • बुराड़ी क्रॉसिंग: 272

  • डीटीयू: 302

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक