हालात

मौसम अपडेट: दिल्ली में बारिश, यूपी-बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अलर्ट, जानें देशभर का हाल

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से तापमान गिरा है और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ देशभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

दिल्ली-एनसीआर में मार्च के आखिर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है, वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जताया है।

Published: undefined

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, तापमान में गिरावट

राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से बारिश जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम 30–32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी।

Published: undefined

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में असर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी के साथ 30–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, ओडिशा, झारखंड, बिहार, हरियाणा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है।

Published: undefined

पूर्वोत्तर और कई राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। खासतौर पर 22 और 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान जलभराव, बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका जताई गई है।

Published: undefined

देशभर में अलग-अलग तापमान का असर

देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान का मिजाज भी अलग बना हुआ है। तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अधिकतम तापमान 35-37°C दर्ज किया गया, जबकि ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह 35-38°C तक पहुंचा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सबसे अधिक 39.9°C तापमान दर्ज हुआ।

वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा, जबकि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 24 मार्च तक तापमान सामान्य से कम रहेगा, जबकि उसके बाद सामान्य हो जाएगा। दक्षिणी भारत में तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined