हालात

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से भीषण गर्मी पर ब्रेक, IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी के संकेत हैं।

बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। 

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गी है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से राजधानी में सुबह की शुरूआत राहत भरी हुई है।

Published: undefined

दिनभर बादल और रुक-रुक कर बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे गर्मी से कुछ हद तक राहत बनी रहेगी।

Published: undefined

चक्रवाती सर्कुलेशन से धूल भरी आंधी का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन का असर दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ सकता है। इसके कारण धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जो राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से होकर राजधानी तक पहुंच सकती है। सामान्य स्थिति में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा रह सकती है, जबकि आंधी के दौरान यह 50 से 60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

Published: undefined

IMD का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नॉर्थ वेस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और साउथ ईस्ट दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Published: undefined

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आया है, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में देखने को मिलेगा। इस दौरान धूल भरी आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिसके बाद 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

29 अप्रैल से 4 मई 2026 के बीच तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Published: undefined